जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सचिव बनी रीता
चंडी, एक संवाददाता। जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सचिव बनी रीता जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सचिव बनी रीता

चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए छात्रों के अभिभावकों के साथ आमसभा की गयी। अध्यक्षता वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य संजय कुमार ने की। प्रभारी प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार निराला ने कहा कि मतों के आधार पर रीता कुमारी सचिव चुनी गयीं। सदस्यों में अतिपिछड़ा से रेशमी कुमारी, अनुसूचित जाति से प्रियंका देवी, सरिता देवी, जीविका समूह से विमला देवी, संगीता देवी का चयन किया गया। बाल संसद प्रतिनिधि के रूप में बाल संसद के प्रधानमंत्री गणेश कुमार एवं मीना मंच की नंदनी कुमारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
भूमिदाता प्रतिनिधि लाछो देवी व वरीय शिक्षक पंकज कुमार उपस्थित थे। सभी सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सभी मनोनीत सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौके पर पिंकी देवी, शांति देवी, निर्मला देवी, मन्नी देवी, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।