रहुई में 3 दिन में बने सिर्फ 559 आयुष्मान कार्ड
रहुई, एक संवाददाता। तीन दिन में बने सिर्फ 559 आयुष्मान कार्ड, अभियान की तारीख बढ़ी तीन दिन में बने सिर्फ 559 आयुष्मान कार्ड, अभियान की तारीख बढ़ी

रहुई, एक संवाददाता। प्रखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चल रहा है। प्रखंड की 15 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन और सामुदायिक भवनों में कैंप लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रखंड नोडल पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि 3 दिन में 559 कार्ड बनाए गए हैं। यह अभियान दो दिन और बढ़ाया गया है। अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। इसके साथ ही वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी तेज की गई है। हालांकि, नगर पंचायत रहुई में प्रगति धीमी है।
यहां तीन दिन में केवल 49 कार्ड बने। शशि कुमार ने लोगों से कैंप में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।