उमेश भगत बने जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
उमेश भगत बने जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश भगत बने जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

राजगीर, निज प्रतिनिधि। जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने उमेश भगत को नालंदा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री भगत ने मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि गरीब व दलित समुदाय के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही इन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष मो. अरशद के अलावा विकास कुशवाहा, आशुतोष कुमार पांडेय, विक्की कुमार, आशा देवी, कुमार गौतम, नीतीश कुमार पासवान, सुबोध कुमार मोदी, निराला बाबा, धर्मेंद्र पासवान, सुनील कुमार पासवान, जयराम सिंह, राकेश कुमार, विपिन कुमार झा, जितेंद्र चौधरी, अनमोल वर्मा, अशोक कुमार राम, सत्येंद्र कुमार, विकास कुमार, बिरजू राजवंशी, मिथिलेश राजवंशी, पप्पू रविदास, छोटू राम, प्रमोद मलिक आदि ने उन्हें बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।