Bihar s Mai Behan Scheme to Provide Monthly 2500 to Women महिलाओं को माई-बहन मान योजना के बारे में बताया, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBihar s Mai Behan Scheme to Provide Monthly 2500 to Women

महिलाओं को माई-बहन मान योजना के बारे में बताया

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को 'माई बहन योजना' के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये मानदेय देने का ऐलान किया गया। डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 6 June 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को माई-बहन मान योजना के बारे में बताया

कार्यक्रम महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2500 मानदेय राशि दी जाएगी रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्कीम को महिलाओं के बीच जाकर समझाएंगे फोटो संख्या-22, कैप्सन- शुक्रवार को सिंडिकेट के पास माई बहन योजना के बारे में महिलाओं को बताते डॉक्टर मनोज पांडेय व अन्य। बक्सर, निसं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर माई बहन मान योजना के बारे में शुक्रवार को निलंबित अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय द्वारा महिलाओं के बीच जाकर बताया गया। डॉ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सभी महिलाओं को₹2500 रुपये मानदेय राशि खाते में दी जाएगी। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बक्सर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा। इससे न केवल बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि गरीब महिलाओं की खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी। वहीं, बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ मिश्रा, प्रो.पीके मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार दुबे, रूनी देवी, रोहित उपाध्याय, कुमकुम देवी, अभय मिश्रा, जयराम राम, बीरेंद्र राम, महिमा उपाध्याय इत्यादि उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्कीम को महिलाओं के बीच समझाया एवं रजिस्ट्रेशन कार्य का शुभारंभ किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।