Bhieldi Police Arrest Notorious Criminal Kameshwar Thakur Under Arms Act आम्र्स एक्ट के वांछित अपराधी कामेश्वर ठाकुर गिरफ्तार, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsBhieldi Police Arrest Notorious Criminal Kameshwar Thakur Under Arms Act

आम्र्स एक्ट के वांछित अपराधी कामेश्वर ठाकुर गिरफ्तार

भेल्दी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आम्र्स एक्ट में वांछित अपराधी कामेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया। कामेश्वर ठाकुर पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, जनताबाजार थाना ने अनैतिक देह...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 29 May 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
आम्र्स एक्ट के वांछित अपराधी कामेश्वर ठाकुर गिरफ्तार

भेल्दी,एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर भेल्दी पुलिस टीम ने बुधवार को छापेमारी कर आम्र्स एक्ट में वांछित अपराधी कामेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कामेश्वर ठाकुर भेल्दी थाने के मुरली सिरिसिया गांव के विचारी ठाकुर का पुत्र बताया जाता है। बताते चलें कि गिरफ्तार कामेश्वर ठाकुर के खिलाफ भेल्दी थाने में पूर्व से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कामेश्वर ठाकुर के खिलाफ भेल्दी थाना में आम्र्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट के मामले दर्ज हैं।अपराधी कामेश्वर ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद भेल्दी पुलिस ने राहत की सांस ली है। अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार छपरा हमारे संवाददाता।

जनताबाजार थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में शामिल दो युवकों को पकड़ा। पुलिस को को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भटवलिया निवासी आकाश कुमार पंडितपुर नदियापार स्थित होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनताबाजार थाना द्वारा टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गयी। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि गुरुवार को छापेमारी के क्रम में दो युवक व दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनमें दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर का चंदन कुमार व सीमावर्ती सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान हाट के रहने वाला रंजीत कुमार बताया जाता है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उनके पास से एटीएम कार्ड-2, मोबाइल-2, नगद राशि-2970 रुपए, व कुछ अन्य सामान जब्त किये गये हैं। पुलिस टीम में स्थानीय थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।