सारण जिला राजद का संगठनात्मक चुनाव आज
25 सदस्यीय प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे परा में मंगलवार को चुनाव होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम की उपस्थिति में नामांकन व चुनाव होगा। जानकारी के अनुसार उस दिन प्रखंडों...

25 सदस्यीय प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे राजद के कई नेता जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव में आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी ठोकी है। प्रधान कार्यालय रौजा छपरा में मंगलवार को चुनाव होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम की उपस्थिति में नामांकन व चुनाव होगा। जानकारी के अनुसार उस दिन प्रखंडों से निर्वाचित 25 सदस्यीय प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। उक्त चुनावी प्रक्रिया में जिले के सभी राजद विधायक ,पूर्व विधायक ,विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद व प्रखंडों के अध्यक्ष भाग लेंगे। राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निवर्तमान जिलाध्यक्ष के अलावा राजद के कई नेता जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।
जानकारी के अनुसार इन लोगों के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति भी अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस आसन्न चुनावी वर्ष में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव अपनी राजनीतिक कर्मभूमि सारण में पार्टी की कमान किसे सौंपते हैं। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव में लगाया चौपाल तरैया। प्रखंड के हसनपुर बनिया गांव में कांग्रेस ने जनसंवाद चौपाल का आयोजन प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बिकू के नेतृत्व में किया । इसमें पार्टी द्वारा घोषित योजनाओं के बारे ग्रामीणों को बताया गया। चौपाल में शाशिभूषण सिंह,नीरज कुमार सिंह, कामेश्वर साह,रामबाबू सहनी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।