Tejashwi Yadav Pays Tribute to Martyr Dev Kishore Sah Promises Support for Local Demands शहीद के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष, दी आर्थिक सहायता, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTejashwi Yadav Pays Tribute to Martyr Dev Kishore Sah Promises Support for Local Demands

शहीद के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष, दी आर्थिक सहायता

तेजस्वी यादव, साथ मे सारण विकास मंच के संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह बनियापुर, एक प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बनियापुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराTue, 17 June 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
शहीद के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष, दी आर्थिक सहायता

बनियापुर, एक प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बनियापुर के रामधनाव पहुंचे। उन्होंने रामधनाव के शहीद देव किशोर साह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को दु:खद बताया। उन्होंने कहा कि शहीद देव किशोर की शहादत को हमेशा याद किया जयेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने डाढ़ीबाढ़ी भकुरा भिट्ठी सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने, गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र शहीद के नाम पर खोले जाने व प्रखण्ड मुख्यालय में शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने मांगों को जायज बताया और इस दिशा में हर सम्भव प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने सभी मांगों को सदन में पुरजोर तरीके से रखने का अश्वासन भी दिया। नेता प्रतिपक्ष ने अपने निजी कोष से शहीद की पत्नी को सहायता राशि प्रदान की। नेता प्रतिपक्ष अपने निर्धारित समय के एक घण्टा पूर्व ही शहीद के घर पहुंच गए थे। जानकारी हो कि बीते 5 जून को देव किशोर साह वीरगति को प्राप्त हुए। नेता प्रतिपक्ष के साथ शैलेन्द्र प्रताप, रितेश सिंह, राजद जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अरुण कुमार दास, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रभुनाथ मांझी, कन्हैया पहलवान, मुकेश कुमार साह, संजय यादव, विजय कुमार राम, जगदीश राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मृत्युंजय सिंह ने भावलपुर सरपंच पद से किया नामांकन मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के भावलपुर पंचायत से सरपंच पद के लिए मृत्युंजय कुमार सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह पद पहले के सरपंच के निधन के बाद खाली हो गया था। इस कारण इस पद के लिए उप चुनाव हो रहा है। इस पद के लिए मृत्युंजय कुमार सिंह के अलावा मनीष कुमार सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी पंचायत, हतिसार पंचायत, मुबारकपुर पंचायत में पंच पद के लिए जबकि तेजपुरवा में वार्ड सदस्य के रिक्त पद पर भी उप चुनाव हो रहा है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमरकांत ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया अगले 20 जून तक चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।