Congress Meeting Addresses Development Issues in Gauda-Bauram Assembly गौड़ाबौराम विस स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsCongress Meeting Addresses Development Issues in Gauda-Bauram Assembly

गौड़ाबौराम विस स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

बिरौल में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें गौड़ा-बौराम विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में विकास केवल कागजों तक सीमित है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 12 June 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
गौड़ाबौराम विस स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

बिरौल। सुपौल बाजार स्थित हाटगाछी परिसर के समीप पंजियार सदन में बुधवार को गौड़ा -बौराम विधानसभा स्तरीय कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।बिहार की बात कांग्रेस के साथ, कार्यक्रम के तहत हुई बैठक की अध्यक्षता गौड़ा -बौराम के पूर्व प्रत्याशी रहे डाॅ. नागेश्वर पंजियार कर रहे थे। इस दौरान पार्टी की ओर से बैठक में पहुंचे मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य अमिताभ दुबे एवं नीरज सोनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से गौड़ा -बौराम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं से अवगत हुए। स्थानीय कार्यकर्ताओं में बताया कि समस्त विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर महज कागजी विकास हुआ है। हकीकत यह है कि धरातल पर इसका नामोनिशान नहीं दिख रहा है।

हर जगह पर लूट मची हुई है। अफसरशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रखंड अध्यक्ष मो. अंसार ने विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क का अभिलंव निर्माण, बाढ़ व जल -जमाव से मुक्ति, सूखाड़ से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं होने के साथ-साथ डिग्री कॉलेज का नहीं होना आदि मुख्य समस्याएं बतायी। कार्यक्रम में दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दयानंद पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ये सभी गंभीर मुद्दे कांग्रेस पार्टी की चुनावी घोषणा पत्र में रहेंगी। इनसे मुक्ति दिलाने के लिए पार्टी चुनाव लड़ेगी। बैठक में बिरौल प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी, तमन्ना खान, शंकर झा, मिंटू झा, दिलीप आचार्य, प्रतिभा सिंह, रतिकांत झा, बेनीपुर के प्रखंड अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर, हायाघाट के प्रखंड अध्यक्ष मो. चांद, सचिव हरिशंकर झा, किरतपुर प्रखंड के उपाध्यक्ष जय लाल यादव के अलावा अश्वनी ठाकुर, नुरुल होदा सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।