Sunita Jha Honored for Bal Ramayana Book in Maithili Language लेखिका सुनीता झा को किया सम्मानित, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSunita Jha Honored for Bal Ramayana Book in Maithili Language

लेखिका सुनीता झा को किया सम्मानित

दरभंगा की लेखिका सुनीता झा को मैथिली में लिखी 70 पृष्ठों वाली पुस्तक 'बाल रामायण' के लिए सम्मानित किया गया। यह पुस्तक वाल्मीकि रामायण को कहानी के रूप में प्रस्तुत करती है। सुनीता झा ने 2019 में हेड...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 27 May 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
लेखिका सुनीता झा को किया सम्मानित

दरभंगा। लेखिका सुनीता झा को मैथिली में लिखी गयी 70 पृष्ठों वाली पुस्तक ‘बाल रामायण के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस पुस्तक में मैथिली भाषा में वाल्मीकि रामायण को कहानी के रूप में लिखा गया है। मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी अंचल के ठाढ़ी गांव की मूल निवासी सुनीता झा शहर के लक्ष्मीसागर मोहल्ले में रह रही हैं। उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज से 2019 में हेड लाइब्रेरियन के पद से अवकाश ग्रहण किया था। सुनीता झा की अब तक 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें 10 मैथिली व एक हिंदी में है। सुनीता झा को अब तक कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।