छत पर सो रही किशोरी को किया अगवा
गौड़ाबौराम में एक किशोरी का अपहरण किया गया जब उसके परिवार के सभी पुरुष शादी समारोह में गए थे। पुलिस ने अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, बहेड़ी में एक महिला का अपहरण हुआ, जिसके पति ने स्थानीय थाने...

गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बदमाशों ने शनिवार की रात घर की छत पर सो रही किशोरी को अगवा कर लिया। बताया गया है कि किशोरी के परिवार के सभी पुरुष सदस्य शादी समारोह में दूसरे गांव चले गये थे। घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। जमालपुर थाने की ओडी ऑफिसर अंजली कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपहृत किशोरी के परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में बिट्टू नामक एक बदमाश की तलाश कर रही है। पत्नी का अपहरण करने का किया केस बहेड़ी।
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सन्दर्भ में महिला के पति ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर मोती ठाकुर पर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने कहा है कि वह अपनी दुकान का सामान लेने बहेड़ी गया था। उनका छोटा पुत्र घर पर था। बहेड़ी से वापस आने पर उसने अपनी पत्नी को घर पर नहीं देखा तो खोजबीन की। इसी दौरान पता चला कि मोती ठाकुर उनके यहां आया था। उसी ने बहला-फुसलाकर उनकी पत्नी का अपहरण किया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।