फतेहपुर में एक घर से दो लाख की संपत्ति चोरी
फतेहपुर में चोरों ने एक घर से दो लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने सोने-चांदी का जेवर और 50 हजार रुपए नकद चुरा लिया। घटना के समय घर में केवल एक महिला और उसकी बेटी थीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है...

फतेहपुर में चोरों ने एक घर से दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने गोदरेज व बक्सा से सोने-चांदी का जेवर व 50 हजार रुपए नगद चुरा ले गया है। घटना के समय घर में सिर्फ एक महिला और उसकी छोटी बेटी थी जो छत पर सोई हुई थी। इसी समय आधी रात को चोरों ने खिड़की में लगे ईंट को हटाकर घर में घुस घटना को बखूबी अंजाम दे वहां से आराम से चलने बना। चोरी की यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र की धरहराकला पंचायत स्थित मंझला खुर्द गांव में राजू यादव के घर में रविवार रात की है।
घर की पीड़ित महिला रिंकू देवी ने बताया कि उसका पति राजू यादव पटना में मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मंझला खुर्द गांव में एक घर में चोरी होने की जानकारी मिली है। गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया है। घटना की काफी गहनता से जांच करने के साथ ही चोरी की इस घटना का जल्द उद्भेदन किए जाने का प्रयास की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।