BJP Strengthens Booth Workers Ahead of PM Modi s Siwan Rally in Kuchaykot सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं बूथ कार्यकर्ता : भिखूभाई दलसानिया, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsBJP Strengthens Booth Workers Ahead of PM Modi s Siwan Rally in Kuchaykot

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं बूथ कार्यकर्ता : भिखूभाई दलसानिया

कुचायकोट में भाजपा ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की, जिसमें पीएम मोदी की सीवान रैली की रणनीति बनाई गई। संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया और सरकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 13 June 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं बूथ कार्यकर्ता : भिखूभाई दलसानिया

कुचायकोट में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, पीएम की सीवान रैली को लेकर बनाई रणनीति संगठन महामंत्री ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर दिया बल,मंत्री जनक राम भी रहे मौजूद कुचायकोट। एक संवाददाता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत गुरुवार को कुचायकोट में कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में हर क्षेत्र में अद्भुत प्रगति की है।

राशन, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं आज अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की अपील की। वहीं, सूबे के एससी-एसटी कल्याण मंत्री जनक राम ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें। प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने कहा कि सौ दिन तक चलने वाले इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाना है। जिला अध्यक्ष संदीप गिरि ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव चौपाल लगाकर लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे। कार्यशाला में 20 जून को सीवान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में बिनोद सिंह, राजू चौबे, शिवकुमार उपाध्याय, जगदंबा राम, चंद्रमोहन पांडेय, चंदन तिवारी, राजू कुशवाहा, विवेकानंद पांडेय, चंद्रेश सिंह, जितेंद्र शर्मा, रमेश मांझी, रामप्रवेश कुशवाहा, आमोद पांडे, अमित राय, दीपक वर्णवाल, संजय मिश्र आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।