Flood Victims Registration Portal Open Until June 10 in Majhagarh पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे बाढ़ पीड़ितों के नाम, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsFlood Victims Registration Portal Open Until June 10 in Majhagarh

पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे बाढ़ पीड़ितों के नाम

मांझागढ़ के दियारा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का नाम पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा है ताकि पात्र लाभुकों के नाम समय पर दर्ज किए जा सकें। मृत पीड़ितों की सूची...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 6 June 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे बाढ़ पीड़ितों के नाम

मांझागढ़। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों का नाम पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए सीओ ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है। सीओ ने बताया कि निमुइयां, गौसियां, पुरैना और भैंसही पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों से बाढ़ पीड़ित परिवारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि पात्र लाभुकों के नाम समय पर पोर्टल पर दर्ज किए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन पीड़ितों की मृत्यु हो चुकी है, उनकी सूची को भी अपडेट किया जाना है। ताकि सहायता और योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों को मिल सके।

सीओ ने जानकारी दी कि यह पोर्टल 10 जून तक खुला रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।