बारह जिलों के 1440 गांवों के किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी
किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी त भारत कृषि संकल्प अभियान का हुआ समापन इंफो 16 केवीके के वैज्ञानिकों ने 12 जिलों के 1440 गांवों में 15 दिनों तक लगाया...

कुचायकोट। एक संवाददाता भारत सरकार के किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान का सफल समापन गुरुवार को हो गया। इस अभियान के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से जुड़े सभी 16 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने 12 जिलों के 1440 गांवों में 15 दिनों तक शिविर लगाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा परीक्षण, कम लागत में अधिक उत्पादन, जल संरक्षण, भूमि समतलीकरण और यंत्रीकरण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। साथ ही किसानों से सीधे संवाद कर उनकी खेती संबंधी समस्याएं, सुझाव और अनुभवों को डिजिटल माध्यम से रिकॉर्ड किया गया।
गोपालगंज जिले के सिपाया स्थित केवीके की टीम अनुपमा कुमारी, डॉ. नवीन कुमार, श्रीप्रिया दास, अभिषेक राणा और रविकांत कुमार सहित अन्य वैज्ञानिकों ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया। वैज्ञानिकों ने बताया कि किसानों से प्राप्त फीडबैक को डाटा के रूप में संकलित किया जा रहा है, जिस पर आगे अध्ययन कर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। किसानों की जागरूकता को लेकर किए गए प्रमुख कार्य तकनीकी प्रशिक्षण: उन्नत बीज, संतुलित पोषण, कीट प्रबंधन, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण और फसल विविधिकरण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण। योजना जानकारी: किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एफपीओ गठन, फसल बीमा, यंत्रीकरण सहायता जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डिजिटल संवाद: वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनके सुझाव, समस्याएं और नवाचारों को डिजिटल रूप में संकलित किया गया। रियल टाइम मॉनिटरिंग: अभियान की प्रगति की निगरानी एक रियल-टाइम डैशबोर्ड पर की गई। जिससे इसकी प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।