प्रधान सहायक के निधन पर शोक सभा का आयोजन
महनार। संवाद सूत्र प्रधान सहायक के निधन पर शोक सभा का आयोजनप्रधान सहायक के निधन पर शोक सभा का आयोजनप्रधान सहायक के निधन पर शोक सभा का आयोजनप्रधान सहायक के निधन पर शोक सभा का आयोजन प्रधान सहायक के...

महनार। संवाद सूत्र महनार के राम प्रसाद सिंह महाविद्यालय चकेयाज के प्रधान सहायक अशोक कुमार के आकस्मिक निधन पर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमित कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अशोक कुमार विगत चार वर्षों से कॉलेज में पदस्थापित थे। इस दौरान अशोक कुमार ने कॉलेज के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसकी जितनी सराहना की जाए, वह कम होगी। इसके पूर्व कई प्रधान लिपिक ने अपनी सेवा दी, उसमे अशोक कुमार की भूमिका हमेशा याद की जाएगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अशोक कुमार उदार हृदय वाले सदा प्रसन्नचित्त रहने वाले थे।
लोगों ने कहा कि अशोक के द्वारा कॉलेज भवन निर्माण में उनकी सक्रियता प्रशंसनीय थी। इस मौके पर डॉ अमित कुमार, प्रो टिकू कुमार, राजीव कुमार, सोनल गौरव, नरेन्द्रमोहन प्रसाद सिन्हा, सुशील पासवान, ओम प्रकाश सिंह, राकेश कुमार, मृत्युंजय सिंह, गोपी कृष्णा, सुगम पटेल, सुमित सिंह, रोशन कुमार, मिथिलेश, छोटू सिंह, पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।