बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में महिला घायल
पातेपुर। संवाद सूत्र हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के चकफैज में बच्चों के आपसी विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के चकफैज में बच्चों के आपसी विवाद में एक...

पातेपुर। संवाद सूत्र हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के चकफैज में बच्चों के आपसी विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जख्मी महिला ने आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया। मिली जानकारी के अनुसार हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के चकफैज में बच्चों के आपसी विवाद में एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि बच्चों की मामूली बातचीत में मारपीट की घटना घटी है।
छुड़ाने आई महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान थाना क्षेत्र के चकफैज़ गांव निवासी समुद्री देवी,पति देवेन्द्र पासवान के रूप में किया गया। पड़ोसी द्वारा बराबर मारपीट की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।