Arson Attack on Former Village Head s Granary in Belai Village पूर्व मुखिया के नेवारी के पुंज में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsArson Attack on Former Village Head s Granary in Belai Village

पूर्व मुखिया के नेवारी के पुंज में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

घोसी, निज़ संवाददाता। इसी बीच गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व किसी बात को लेकर उलझ गए। हालांकि इस दौरान हल्की मारपीट हुई थी।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 8 June 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व मुखिया के नेवारी के पुंज में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

घोसी, निज़ संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलई गांव में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने पूर्व मुखिया के खलिहान में लगे दो नेवारी के पुंज में आग लगा दी। पूर्व मुखिया ललित प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम उनके घर से उनके पोते की बारात जा रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व किसी बात को लेकर उलझ गए। हालांकि इस दौरान हल्की मारपीट हुई थी। इसके बाद मामला को शांत कराया जा सका था। उन्होंने बताया कि बारात जाने के बाद मध्य रात्रि में टेलीफोन के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिली कि उनके खलिहान में लगे नेवारी का पूंज धू धू कर जल रहा है।

हालांकि ग्रामीण एवं फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग एक लाख रुपए से अधिक की नेवारी जलकर पूरी तरह खाक हो गया। बारात से रविवार की सुबह लौटे पूर्व मुखिया ने बताया कि गांव के ही असामाजिक तत्वों के द्वारा उनके पुंज में आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।