Congress Holds Jan Aakrosh Chaupal in Kurtha Promises Financial Support for Women शादीपुर एवं कल्याणपुर गांव में लगा जन आक्रोश चौपाल, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCongress Holds Jan Aakrosh Chaupal in Kurtha Promises Financial Support for Women

शादीपुर एवं कल्याणपुर गांव में लगा जन आक्रोश चौपाल

कुर्था, एक संवाददाता।जन आक्रोश चौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के धरातल पर सही जानकारी प्राप्त की।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 6 June 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
शादीपुर एवं कल्याणपुर गांव में लगा जन आक्रोश चौपाल

कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के शादीपुर एवं कल्याणपुर गांव में कुर्था व वंशी कांग्रेस कमिटी की ओर से जन आक्रोश चौपाल लगाया गया, जिसमें कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामविनय सिंह यादव, उपाध्यक्ष असलम अंसारी समेत कांग्रेस के प्रखंड और ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। जन आक्रोश चौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के धरातल पर सही जानकारी प्राप्त की। वहीं हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का ध्वज लगाया गया। जन आक्रोश चौपाल में कांग्रेस के नेताओं ने माई बहिन योजना को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी और बताया कि इंडी गठबंधन को सरकार बनने पर सभी महिलाओं के खाते में सरकार की ओर से प्राथमिकता के तौर पर प्रत्येक माह 25 सौ रूपये प्रदान किए जाएंगे।

यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता रंजीत तिवारी, पुन्यदेव यादव आदि मौजूद थे। फोटो- 06 जून अरवल- 16 कैप्शन- कुर्था के शादीपुर में आयोजित कांग्रेस के जन आक्रोश चौपाल को संबोधित करते प्रखंडअध्यक्ष रामविनय सिंह यादव व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।