Monsoon Arrives Early in Makhadumpur Bringing Relief to Farmers and Residents मानसून की पहली बारिश से किसानों को राहत, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsMonsoon Arrives Early in Makhadumpur Bringing Relief to Farmers and Residents

मानसून की पहली बारिश से किसानों को राहत

मखदुमपुर,निज संवाददाता। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिससे वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। मानसून की आगमन से लोगों में खुशी देखी जा रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 18 June 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
मानसून की पहली बारिश से किसानों को राहत

मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार की रात से कल की वर्षा की शुरुआत हुई। यह मानसून के पहली बारिश है। मंगलवार की रात में गरज के साथ हल्की वर्षा हुई। बुधवार की दोपहर बाद भी हल्की वर्षा हुई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिससे वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। मानसून की आगमन से लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तो किसानों में भी खुशी देखी जा रही है। किसानों ने बताया कि गर्मी के कारण धान के बिचड़े खराब हो रहे थे। वर्षा होने से काफी राहत हुई है।

प्रखंड में पिछले वर्ष की तुलना में 12 दिन पहले पर मानसून की वर्षा हुई है। प्रखंड में पिछले वर्ष मानसून की वर्षा एक जुलाई की हुई थी । बरसात समय पर होने से लोगों की उम्मीद है कि इस बार वर्षा अच्छी होगी। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रात्रि से सुबह 8 बजे तक 12.4 मिली मीटर वर्षा हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।