सभी गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन
मखदुमपुर, निज संवाददाता।महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल से 9 जून तक प्रखंड के सभी गांव में आयोजित किया जाएगा।

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार मे महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने आवश्यक जानकारी दी। महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल से 9 जून तक प्रखंड के सभी गांव में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा गांव की कल्याण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। संवाद में महिलाएं अपनी समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखेंगे। जिसे मौके पर ही उपस्थित अधिकारी जवाब देंगे। महिलाओं के सामने फिल्म के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा एवं उन्हें आवश्यक जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम सभी गांव में दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा । संवाद कार्यक्रम उपस्थित महिलाओं को ब्रेकफास्ट भी दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जीविका जुड़े लोगों को भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम संचालन के लिए प्रखंड स्तरीय नौ अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में सीओ रंजीत उपाध्याय, बीपीआरओ अभिषेक कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात अखोरी, सीडीपीओ राजलक्ष्मी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।