Congress Social Justice Dialogue Held in Dandkhora Bihar सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम आयोजन, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsCongress Social Justice Dialogue Held in Dandkhora Bihar

सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम आयोजन

कांग्रेस के द्वारा सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम आयोजन कांग्रेस के द्वारा सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम आयोजनकांग्रेस के द्वारा सामाजिक न्याय संवाद का

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारTue, 3 June 2025 01:07 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम आयोजन

डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरफर गांव के सामुदायिक भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबनी जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल , पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय महासचिव पूनम पासवान, महासचिव प्रेम राय मुख्य रूप से मौजूद थे। कांग्रेस का सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में कई विषयों पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए सुबोध मंडल ने कहा कि सामाजिक समानता शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों व युवाओं के बीच शिक्षा के अधिकार और सामाजिक न्याय को लेकर जागरूकता फैलाना है।

कांग्रेस पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सूबे में पचास प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाओ, एससी एसटी सब-प्लान लागू हो,शिक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करो, कर्ज नही बल्कि नौकरी दो, तीन साल की डिग्री तीन साल में ही मिले. उन्होंने कहा कि शिक्षा, नौकरी और भागीदारी मिले। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समाज के वंचित पिछड़ा अति पिछड़ा दलित महा दलित अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोगों के अल्पसंख्यकों किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर किया जा रहा है ।कार्यक्रम में उप प्रखंड अध्यक्ष अयुब अलम ,प्रेम राय, प्रकाश झा, प्रल्हाद चौहान, भोला मंडल, गणेश मंडल ,ठाकुर मंडल ,फंटूश क़ुरैल ,देवनाथ पौद्दार ,मो असलम,उमेश मंडल सहित बड़ी संख्या में छात्र युवा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। फोटो कैप्शन। कटिहार- 24 कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।