प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी
खगड़िया में भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री शशुशील कुमार मोदी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान...

खगड़िया । एक प्रतिनिधि भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को पद्मभूषण बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता शसुशील कुमार मोदी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए। सर्व प्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने कहा कि है बिहार के विकास, पुनर्निर्माण एवं संगठन रणनीति निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हमेशा ही स्वर्णाक्षरों में लिखी जाएगी। उनकी जीवन गाथा तथा बिहार के प्रति अमूल्य योगदान को याद करते हुए अनुकरणीय बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बिहार के विकास पर अमिट छाप छोड़ी है।
हम भूल नहीं सकते। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी, जिला महामंत्री नंदू शाह, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, , जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला मंत्री कुंदन सिंह,पूर्व जिला मा महामंत्री अश्वनी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, पूर्व जिला मंत्री अश्वनी चौधरी, भाजपा नेता डॉ. सुशील गुप्ता,रवि प्रताप सिंह, ललित कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह,भाजपा नेत्री डॉ. पुनीता कुमारी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमृतांस जायसवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष अक्षय सुरी, नगर मंत्री रिशु चंद्रवंशी, कार्यालय सह प्रभारी देवानंद स्वामी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।