Construction of 1 2 Billion Bridge Over Budhi Gandak River in Khagaria to Solve Traffic Issues by 2027 खगड़िया शहर के बूढ़ी गंडक नदी व अलौली गढ़ घाट पर एक अरब 20 करोड़ की लागत से पुल का होगा निर्माण, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsConstruction of 1 2 Billion Bridge Over Budhi Gandak River in Khagaria to Solve Traffic Issues by 2027

खगड़िया शहर के बूढ़ी गंडक नदी व अलौली गढ़ घाट पर एक अरब 20 करोड़ की लागत से पुल का होगा निर्माण

पेज तीन की लीड:खगड़िया शहर के बूढ़ी गंडक नदी व अलौली गढ़ घाट पर एक अरब 20 करोड़ की लागत से पुल का होगाखगड़िया शहर के बूढ़ी गंडक नदी व अलौली गढ़ घाट पर एक अरब

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 20 March 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
खगड़िया शहर के बूढ़ी गंडक नदी व अलौली गढ़ घाट पर एक अरब 20 करोड़ की लागत से पुल का होगा निर्माण

खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के बूढ़ी गंडक नदी व अलौली गढ़ घाट पर एक अरब 20 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अगले दो साल में खगड़िया शहर में प्रवेश के लिए बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। यानि वर्ष 2027 में खगड़िया शहर को एक नए बाइपास की सौगात मिल जाएगी। गत फरवरी माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान एनएच 31 रहीमपुर से बूढ़ी गंडक नदी पर पुल के निर्माण करते हुए नए बाइपास सड़क को लेकर घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी गई थी। अब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इसके लिए टेंडर की तिथि भी निर्धारित कर दी है। बताया जा रहा है कि उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण में 72 करोड़ 53 लाख 42 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से आरसीसी पुल के निर्माण के साथ पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाएगा।

पुल के निर्माण से क्या होगा फायदा: बूढ़ी गंडक नदी पर पुल के निर्माण होने से शहर में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और बेगूसराय की ओर से आने वाले वाहनों का सीधा प्रवेश खगड़िया शहर के अंतिम छोड़ बखरी बस स्टैंड के पास हो पाएगा। वर्त्तमान में खगड़िया शहर में प्रवेश का एक मात्र रास्ता एनएच 31 बलुआही से राजेन्द्र चौक होते हुए बखरी बस स्टैण्ड की ओर जाने का ही विकल्प है, लेकिन इस पुल के निर्माण होने से वाहनों का प्रवेश पुल के माध्यम से शहर में होगा। वहीं अलौली, बखरी समेत अन्य क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही में भी सहूलियत मिलेगी। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। जबकि व्यावसायी वर्ग को सर्वाधिक फायदा होगा। क्योंकि वर्त्तमान में बलुआही के रास्ते आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश करने में जहां असुविधा होती है तो सामानों को अपने दुकानों अथवा गोदामों तक पहुंचाने में भी अत्यधिक किराया खर्च करना पड़ता है। इससे भी मुक्ति मिलेगी।

खगड़िया प्रखंड के तीन पंचायत के लोगों का शहर आना होगा आसान: सदर प्रखंडके रहीमपुर उत्तरी, रहीमपुर दक्षिणी व रहीमपुर मध्य पंचायत के लोगों को सर्वाधिक फायदा होगा। वे लोग कई किलोमीटर घूमकर बलुआही के रास्ते खगड़िया शहर आते हैं, लेकिन गंडक नदी पर पुल बनने से वे उनलोगों का शहर से दूरी काफी कम हो जाएगा। वर्त्तमान में उनलोगों को महज पांच मिनट की यात्रा के लिए आघे घंटे का समय व्यतीत करना पड़ता है।

डिप्टी सीएम ने तीन महीने पहले किया था निरीक्षण, लाया रंग: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से कुछ माह पूर्व ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी खगड़िया का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भी लोगों को आश्वासन दिया था कि शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त बाइपास व गंडक पुल पर वर्षों से पुल के निर्माण की मांग को पूरी की जाएगी। वहीं प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा एवं अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों ने डिप्टी सीएम द्वारा किए गए पहल की सराहना की है। वही पूर्व सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर विधानसभा में वे लगातार मांग उठाती रही। पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से आमलोगों को जल्द ही सुविधा मिलेगी।

बोले अधिकारी:

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान लिए गए निर्णय को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आवश्यक प्रक्रिया के बाद जल्द पुल का निर्माण शुरू होगा।

अमित कुमार पांण्डेय, डीएम, खगड़िया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।