आईटीआई कॉलेज में अप्रेंटिस मेला 14 अप्रैल को
नगर में आज:आईटीआई कॉलेज में अप्रेंटिस मेला 14 अप्रैल कोआईटीआई कॉलेज में अप्रेंटिस मेला 14 अप्रैल कोआईटीआई कॉलेज में अप्रेंटिस मेला 14 अप्रैल को

आईटीआई कॉलेज में अप्रेंटिस मेला 14 अप्रैल को नगर में आज:
महाआरती
स्थान: रामजानकी ठाकुरबाड़ी
समय: 7:00
शिवचर्चा का आयोजन
स्थान: रेडक्रॉस भवन के निकट
समय: 3:30 बजे
तापमान:
अधिकतम : 33
न्यूनतमम: 21
नगर में आज:
सूर्योदय: 5:25
सूर्यास्त: 06:05
काम की खबर :
आईटीआई कॉलेज में अप्रेंटिस मेला 14 अप्रैल को
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
सदर प्रखंड के भदास स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खगड़िया में आगामी 14 अप्रैल को आईटीआई स्टूडेंट्स के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस मेला लगेगा। जिसमें देश के विभिन्न कम्पनी शामिल हो रही है। इधर प्राचार्य ने बताया कि अप्रेंटिस मेला में आईटीआई के वर्तमान स्टूडेंट्स और पूर्व में पासआउट स्टूडेंट्स शामिल हो सकते है। मेला में कंपनी द्वारा स्टूडेंट्स का चयन कर ट्रेनिंग और नौकरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए यह बेहतर अवसर है।
फ्लायर:
मौसम: तीन दिनों की नरमी के बाद आज हल्की बारिश की है संभावना
जिले में शनिवार को फिर चढ़ा पारा, पहुंचा 37 डिग्री सेल्सियस
गर्म पुरबा हवा से उमसभरी गर्मी का रहा असर, व्याकुल हुए लोग
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
जिले में तीन दिनों तक मौसम में नरमी के बाद 13 अप्रैल को फिर हल्की बारिश के आसार हैं। वही शनिवार से पारा आसमान चढ़ने लगी। दो दिनों से मौसम साफ रहने तेज धूप असर दिखाने लगी है। बारिश के बाद दूसरे दिन गर्मी का असर रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली थी। दोपहर में तेज सूर्य की किरण लोगों को तपा देने पर आमादा रही। शाम छह बजे भी धूप काफी गर्म रहा। तेज धूप और गर्म पुरवा हवा मिलकर वातावरण में उमस कर रखा था। लोगों को हल्का पसीने के साथ गर्मी व्याकुल कर रहा था। तेज और भीषण गर्मी का आलम यह था कि तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा रहा। जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज की गई। जबकि महसूस इससे ज्यादा रहा। शाम छह बजे भी तापमान 33 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा रहा। दिनभर औसतन छह किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही थी। हालांकि तीन दिनों की बारिश के अगले गत शुक्रवार को मौसम साफ़ रहा। पर हल्की हल्की हवा के साथ मौसम नरम रहा। धूप में उतनी गर्मी महसूस नहीं हुई थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रही थी। पर अगले ही दिन शनिवार को भीषण गर्मी पड़ने लगी। जिससे तापमान भी सर चढ़ गई।बता दें कि गत गुरुवार तक तीन दिन बारिश से मौसम खराब रहा था। जिससे हल्का ठंड जैसा भी बना रहा था। जिले में तीन दिन पहले तो देर शाम तक तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई थी। हालांकि मौसम अगले तीन दिनों तक खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि सुबह पांच बजे तक घर से बाहर सर्दभरी हवा से ठंड का अनुभव भी हो रहा है। दिन में भीषण गर्मी रही।
तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश: भीषण तापमान के बीच 13 अप्रैल को तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना बनी है। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। तेज हवा और बारिश की स्थिति से भीषण गर्मी से अभी राहत रहेगी। तापमान नरम रहने का अनुमान है। जिससे जिले में 13 अप्रैल को अधिकतम गिरकर 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री हो सकती है। वहीं 14 अप्रैल को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान रहेगी। जबकि 15 अप्रैल को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 16 अप्रैल को अधिकतम 33 और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा। 17 और 18 अप्रैल को अधिकतम 34 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 19 अप्रैल को अधिकतम 35 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकती है। 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। वही 21 अप्रैल को अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
बॉक्स
अगले 16 अप्रैल तक आसमान में ८ाया रहेगा बादल खगड़िया। निज प्रतिनिधि
जिले में अगले 16 अप्रैल तक आसमान में हल्के बादल जैसी स्थिति रहने की संभावना है। साथ ही बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की भी स्थिति जतायी जा चुकी है। वहीं तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया है।
दो दिन पहले ग्रामीण कृषि मौसम पूसा समस्तीपुर द्वारा मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसमें अगले 16 अप्रैल तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल रहने की उम्मीद बताई गई। इस अवधि में अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदा बूंदी भी होगी। पूर्वानुमान अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवा जो 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री रह सकती है।
मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कई बेटिकट यात्री धराए
खगड़िया सहित मंडल में 4048 यात्रियों से वसूले गए 26.20 लाख से अधिक जुर्माना
टिकट चेकिंग अभियान से अनधिकृत यात्रा करने वाले दिखा हड़कंप
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
खगड़िया सहित सोनपुर मंडल के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चला। रेलवे से शुक्रवार को मिली जानकारी सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, नवगछिया, खगड़िया, मानसी व बरौनी रेलवे स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से बेटिकट यात्रियों में दहशत रहा। बता दें कि शुक्रवार की देर शाम तक टीम द्वारा सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया व नवगछिया खंड पर व्यापक टिकट चेकिंग हुई। इन खंडों में आने-जाने वाली सभी ट्रेनों, जिनमें प्रीमियम, मेल, एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनों को लक्ष्य बनाकर गहन टिकट जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट तथा अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए कुल 4048 यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे कुल 26 लाख 20 हजार 767 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई। इस विशेष अभियान में मंडल के समस्त टिकट जांच स्क्वॉड, स्टैटिक एवं स्लीपर टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक,पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य विभाग के अधिकारीगण शामिल थे।
छापेमारी: अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार
बेलदौर, एक संवाददाता।
पुलिस ने अलग-अलग छापा मार कर तीन नामजदों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का पहचान दिघौन पंचायत के थलहा गांव निवासी पिता पुत्र क्रमश: प्रमोद पासवान एवं चंदन पासवान के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर बेलदौर थाना में कांड संख्या 228/24 के तहत हत्या के प्रयास के साथ ही विभिन्न सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज था, जबकि तीसरे अभियुक्त की पहचान परबत्ता थाना के तेमथा गांव निवासी सुभाष भगत के पुत्र आशु कुमार के रूप में की गई है, जिस पर थाना में कांड संख्या 69/24 दर्ज था, जिसमें पुलिस सबों की तलाश कर रही थी।
कॉलेज के प्रधान सहायक को मिली प्रौन्नति
गोगरी, एकसंवाददाता।
केडीएस कॉलेज गोगरी के प्रधान सहायक इंद्रदेव मंडल को विश्वविद्यालय की अधिसूचना ने जारी कर प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति मिलने के बाद इंद्रदेव मंडल का महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया है। प्राचार्य डॉ दिवाकर प्रसाद ने कहा कि इंद्रदेव मंडल अपने कार्य के प्रति लगनशील व मेहनती हैं। शिक्षकेत्तर कर्मचारी पंकज कुमार, बबलू कुमार, पवन यादव, मीरा देवी आदि ने बधाई दी है। महाविद्यालय के सभी विभाग के विभागाध्यक्ष ने भी इंद्रदेव मंडल को अपनी शुभकामनांए दी।
उपाध्यक्ष बनाने पर पार्टी पदाधिकारी को दी बधाई
बेलदौर, एक संवाददाता।
प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत करने पर बेलदौर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू साह ने एनडीए गठबंधन के सभी आलाधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारी को बधाई दी है। बधाई देते हुए मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कि जिस उम्मीद के साथ यह जिम्मेवारी दी गई है, उस पर अक्षरश: खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन को मजबूत करने में हरसंभव सहयोग करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।