JDU Welcomes New Minority Cell Vice President Ziaul Haque and Media Cell Head Manish Kumar Mandal मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsJDU Welcomes New Minority Cell Vice President Ziaul Haque and Media Cell Head Manish Kumar Mandal

मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

खगड़िया में जनता दल यूनाइटेड के मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने दोनों नेताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 14 May 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जनता दल यूनाइटेड के मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल और नवमनोनीत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक का मंगलवार को शहर स्थित अंबेडकर पथ सह कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को अंगवस्त्र और माला से भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मनीष कुमार मंडल पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों व उनके नेतृत्व में तमाम उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जियाउल हक का हाल ही में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है।

जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जियाउल हक का अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इनका मनोनयन 2025 विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के लक्ष्य को पाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जियाउल हक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की जानकारी और उसकी उपलब्धियों को सोशल मीडिया के ज़रिए प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे। वही जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी जियाउल हक की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि वे निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने स्वागत से अभिभूत जियाउल हक ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भरोसा मुझ पर जताया है उस पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस मौके पर जदयू जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, महासचिव सह 20 सूत्री सदस्य मो. फिरदोस आलम, डॉ विद्यानंद दास, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार चौधरी, मीडिया सेल के प्रदेश सचिव राहुल केशरी, मो. महासीन हसन, मो. हैदायत उल्लाह, मो. अली, मो. तारीक, राजीव कुमार ठाकुर, नरेश कुमार, मन्टून मिश्रा, अबोध पटेल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।