संत कबीर सामाजिक कुरीतियों के थे खिलाफ: महंत नारायण साहेब
ोज पांच की लीड:संत कबीर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ: महंत नारायण साहेबसंत कबीर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ: महंत नारायण साहेब

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि संत कबीर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ थे। यह बातें कबीर मठ मदारपुर में संत शिरोमणि कबीर दास की 627वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मदारपुर मठ के महंत नारायण साहेब ने कही। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि कबीर दास सामाज में ब्याप्त भ्रांतियां और बुराईयों को दूर करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। स्थानीय चिकित्सक डॉ बिजयेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर दास का जन्म 1398 में माना जाता है। उनकी मृत्यु 1518 में मगहर में हुई थी। कबीर दास ने लोगों के बीच भक्ति भाव का बीज बोया।
उनके दोहे अत्यंत सरल भाषा में है। आज भी कबीर दास के दोहे जीवन में सही राह दिखाती है।वहीं कबीर मठ बन्नी में भी धूमधाम से कबीर जयंती मनाई गई। बन्नी कबीर मठ के महंत ने कहा कबीर साहेब हमेशा इंसानियत को सर्वोपरि समझा। कबीर दास ने उस समय सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जब समाज सैकड़ों कुरीतियों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उनका मानना था कि इंसान जाति, धर्म, वर्ण या वर्ग से नहीं बल्कि अपने गुणों से बनता है। महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्द्ेश्य यह है कि आने वाली पीढ़ी अच्छे विचारों को अपने जीवन में धारण करें। उन्होंने कहा कि सभी धर्म, जाति व समुदायों की धारा भले ही अलग-अलग हो, लेकिन सभी का रास्ता मानवता की ओर जाता है। अपने देश में जितने भी ऋषि-मुनि व महापुरुष हुए हैं उन सभी ने मानवता का पाठ पढ़ाया है। संत कबीर ने सभी धर्मों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। अपने जीवनकाल में कई सामाजिक बुराईयों पर जमकर प्रहार किया। उनका मानना था कि ईश्वर हृदय में निवास करते हैं। पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर महंत रघुनंदन साहेब ने कहा-सदगुरु कबीर साहेब मानव समाज के लिए प्रकाश स्तंभ है, साथ ही मानव एकता का अनूठा संगम भी है। वही पूज्य गुरुदेव महंत श्री भूपनारायण गोस्वामी साहेब ने कहा सदगुरु कबीर साहेब के जीवन का हर पार्श्व ज्योतिर्मय है। संत श्री अभय साहब ने कहा कि सदगुरु कबीर साहेब के विचार से पवित्र मन से किया गया हर कर्म पूजा है। संत श्री यतीन्द्र साहब ने कहा संत कबीर की वाणी मानव मात्र को निष्पक्षतापूर्वक सत्य को समझने में एवं समतापूर्वक जीवन जीते हुए आत्मलिन होने के लिए प्रेरित करती है। संत श्री अमरदीप गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्र प्रज्ञ संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब की वाणी से प्रेरणा प्राप्त कर मानव जीवन को समुज्ज्वल बनाने तथा सुंदर सभ्य समाज की संरचना के उद्देश्य से सदगुरु कबीर जयंती का आयोजन किया गया है। संत श्री उमेश साहेब ने कहा सदगुरु कबीर साहब ज्ञान का लुकाठी लेकर के मानव को जगाने का प्रयास किया। डॉ प्रोफेसर कुलदीप यादव ने कहा सदगुरु कबीर साहेब के विचार को जो व्यक्ति जीवन में धारण करेगा उसका कल्याण संभव है। इस मौके पर महंत हरिओम शरण गोस्वामी, राधा कृष्ण गोस्वामी, रंजन यादव आदि मौजूद थे। जोड़ बैंक: परबत्ता: जागरूकता शिविर में कृषि लोन की मिली जानकारी परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के रामजानकी ठाकुरवारी भरसो परिषर में मंगलवार को एसबीआई शाखा के तत्वाधान में कृषि लोन जागरूकता शिवर लगी। मौक़े पर मुंगेर से आये आरबीओ के अधिकारी ने कृषि लोन से जुड़े विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित किसानो को ऋण की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिये कृषि ऋण सहित कई योजनाए सचालित की हैं। आप सभी स्थानीय शाखा से संपर्क स्थापित कर इसका समुचित लाभ उठाएं। उन्होंने पूर्व से कृषि ऋण का लाभ ले चुके किसानों को बैंक से अपना शाख मजबूत कर इसका सही उपयोग करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा बैंक किसानो का सहयोगी है। इन्हें सहयोग करते रहें। इधर एसबीआई परबत्ता के शाखा प्रबंधक निरंजन कुमार ने किसानों एवं जीविका दीदी को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केसीसी नवीकरण, ब्याज अनुदान, समय पर ऋण चुकता एवं लिमिट बढ़ोतरी पर चर्चा हुई। किसानों ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण रामानुज चौधरी, धनंजय कुमार, शशि चौधरी कुल्हड़िया के पूर्व मुखिया अजय कुमार रंजन, कविनंदन कुमार, सरपंच सिंधु प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे। फोटो: 15 कैप्शन: परबत्ता: जागरूकता शिविर में भाग लेते बैंक अधिकारी व अन्य। जोड़ बैंक: कैंप में मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की दी जानकारी बेलदौर, एक संवाददाता। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (मत्स्य) के निर्देश पर बुधवार को माली पंचायत के रुकमिनिया गांव में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने को लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर साफी एवं एलडीएम के प्रतिनिधि ब्रांच मैनेजर राकेश रौशन ने भाग लिया। जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर साफी ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए केसीसी के तहत ऋण की सुविधा दी जा रही है। इससे किसान छोटे-छोटे स्तर पर रोजगार सृजन के अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। मत्स्य पालक किसान यूनिट के हिसाब से इस ऋण की सुविधा ले सकते हैं। मेगा कैंप में प्राप्त सात आवेदनों को संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर मत्स्य पालकों को जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। आयोजित कैंप में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को मत्स्य पालक किसानों को केसीसी के लिए प्राप्त आवेदनों को प्रमुखता से निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 4 से 13 जून तक मेगा कैंप लगाकर मत्स्य पालकों को केसीसी के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। उपस्थित किसानों को ज्यादा से ज्यादा आवेदन देने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में चौर विकास योजना, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया गया। कैंप में यूनियन बैंक शाखा माली के शाखा प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बेलदौर, बेला नौवाद के शाखा प्रबंधक, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री राजेश चौधरी समेत दर्जनों मत्स्य पालक, कृषक मौजूद थे। फोटो : 14 कैप्शन: बेलदौर: माली पंचायत के रूकमिणियां गांव में बुधवार को आयोजित कैंप में भाग लेते अधिकारी एवं मत्स्यपालक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।