Women s Empowerment Programs in Bihar Increasing Participation and Success महिला संवाद में बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWomen s Empowerment Programs in Bihar Increasing Participation and Success

महिला संवाद में बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी

पेज पांच का लीड:::: महिला संवाद में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारीमहिला संवाद में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारीमहिला संवाद में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 9 June 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी

खगड़िया, नगर संवाददाता। राज्य के गांव-गांव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सभी की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है। महिलाओं के साथ ही ग्रामीणों की बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि लोग अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति सजग हुए हैं और उन्हें लगता है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उठाई गई उनकी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं निश्चित तौर पर पूरी होंगी। सदर प्रखंड के रसौंक में आयोजित महिला संवाद के दौरान महिलाओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में बिहार में हुए कार्य काफी सराहनीय है। इ दौरान जीविका दीदी के हितों में चलाए जा रहे योजनाओं व महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की चर्चा की।

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान रोशनी दीदी ने कही कि जीविका से जुड़कर महिलाएं सशक्त हुई हैं। गरीबी उन्मूलन में सफलता मिल रही है। स्वरोजगार के अवसर बढे हैं। घर-घर में शौचालय बना है। राशन कार्ड बन गया है। आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल गया है। आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। आरक्षण की बदौलत बेरोजगारों को नौकरी मिल रही है वही राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ लेकर महिलाओं और उनके परिवार में खुशहाली आ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।