Congress Leader Tayyab Hussain Passes Away at 85 in Siliguri Hospital पोठिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख तैयब हुसैन के निधन से शोक की लहर, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsCongress Leader Tayyab Hussain Passes Away at 85 in Siliguri Hospital

पोठिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख तैयब हुसैन के निधन से शोक की लहर

पोठिया। निज संवाददातापोठिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख हुसैन के निधन सेपोठिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख हुसैन के निधन सेपोठिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख हुसैन क

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 14 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
पोठिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख तैयब हुसैन के निधन से शोक की लहर

पोठिया। पोठिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह कांग्रेस नेता तैयब हुसैन का शनिवार की देर रात सिलीगुड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख 85 वर्ष के थे। पूर्व प्रमुख तैयब हुसैन के निधन की खबर फैलते ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर पोठिया प्रखंड के सैकड़ों लोग उनके पैतृक आवास उदगारा गांव पहुंचे। जहां रविवार की दोपहर उन्हें करबला उदगारा स्थित कब्रगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इधर पूर्व प्रमुख तैयब हुसैन के निधन पर किशनगंज सांसद डॉ मो. जावेद आजाद, विधायक इजहारुल हुसैन, राजद जिलाध्यक्ष कमरुल हुदा, एमआईएम नेता मो. तसीरउद्दीन, पूर्व मुखिया जमशेद आलम, अधिवक्ता शम्स आगाज, बीस सूत्री सदस्य रकीब आलम सहित सैकड़ों लोग जनाजे की नमाज में शामिल होकर पीड़ित परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।