Eid ul-Azha Celebrations Community Prayer and Sacrifice Observed in Bahadurganj ईद उल अजहा पर ईदगाह एवं मस्जिदों में अदा की नमाज, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsEid ul-Azha Celebrations Community Prayer and Sacrifice Observed in Bahadurganj

ईद उल अजहा पर ईदगाह एवं मस्जिदों में अदा की नमाज

ईद उल अजहा पर ईदगाह मस्जिदों में अदा कीईद उल अजहा पर ईदगाह मस्जिदों में अदा कीईद उल अजहा पर ईदगाह मस्जिदों में अदा कीईद उल अजहा पर ईदगाह मस्जिदों में

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSun, 8 June 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
ईद उल अजहा पर ईदगाह एवं मस्जिदों में अदा की नमाज

बहादुरगंज, निज संवाददाता। शनिवार को ईद उल अजहा पर्व के मद्देनजर विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर सलामती की दुआ की गई। जानकारी के अनुसार हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला बकरीद पर्व पर इस्लाम धर्मावलंबियों द्वारा कुर्बानी देने की मान्यता है। ईद उल अजहा पर्व की सुबह लोग ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद घर लौटकर कुर्बानी से जुड़े रस्म को अदा करते हैं। पर्व में कोई अड़ोसी - पड़ोसी एवं जरुरतमंद भूखा न रह जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। पर्व में एक दूसरे के घर जाकर पर्व का मुबारकबाद दिया।

थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार के अनुसार बकरीद पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस वाहन से सतत पेट्रोलिंग की जाती रही। शनिवार को एसडीपीओ गौतम कुमार ने बहादुरगंज पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय सूत्र के अनुसार बहादुरगंज स्थित मुख्य ईदगाह दारुल उलूम, चौरासी, जुरैल,गुआबाड़ी, गोपालपुर,सताल सहित प्रमुख मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा कर सलामती की दुआ के साथ पर्व की बधाई दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।