खरीफ अभियान के तहत प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित
खरीफ अभियान के तहत प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित
सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कृषि कार्यालय के ई किसान भवन के सभागार में बुधवार को खरीफ अभियान के तहत प्रशिक्षण सह कर्मशाला का उद्घाटन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, बीएओ अजीत कुमार, प्रशिक्षु बीएओ ऋषिदेव, पंचायत प्रतिनिधियों व प्रगतिशील किसानों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संचालक अजय कुमार, कॉर्डिनेटर संजय कुमार, किसान सलाहकार और अन्य किसान थे। बीडीओ ने संबोधित करते कहा कि किसान अन्नदाता होते हैं, जो समाज एवं देश के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। ये दीपक के समान जलकर प्रकाश फैलाते हैं। देश और राज्य की सरकारें किसानों के आमदनी बढ़ाने के लिए व्यवसायिक खेती, उद्यान आदि पर जोर दे रही है।
अभी भी इन्हें वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। किसान भवन में बराबर बीज वितरण का कार्य होता रहता है। श्री मधुप ने ढैंचा बीज वितरण का कार्य भी शुरू कराया। कई किसानों ने कहा कि इस बार ढैंचा की कीमत 41 रूपए किलोग्राम है। पिछले वर्ष मात्र 17 रुपए प्रति किलोग्राम था। जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया गया और कहा गया कि यह भारत सरकारी की नई योजना है। अभी दो पंचायतों में चयनित किसानों को इस खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे कृषि में टिकाऊपन लाया जा सकेगा। जैविक खेती करने से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा। रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, अंगद कुमार आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।