महारैली की सफलता के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक
महारैली की सफलता के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के नया बाजार स्थित कुशवाहा मार्केट में रविवार को 29 जून को गयाजी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के परिसीमन सुधार महारैली की सफलता के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा के अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ता की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य खादय आयोग सदस्य अंगद कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इयाद मलिक, प्रदेश महासचिव राजकुमार कुशवाहा एवं पम्पुल सिंह शामिल हुए। बैठक में शामिल प्रदेश एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता ने सामूहिक रूप से पार्टी द्वारा आयोजित संविधान अधिकार परिसीमन सुधार महा रैली की सफलता के लिए गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया।
29 जून को स्थानीय जिला से महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में स्थानीय स्तर पर पार्टी मजबूती के लिए संगठन विस्तार का भी निर्णय लिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीट के साथ फिर से नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी चर्चा किया गया। उन्होंने बताया कि 2026 में हर हाल में देश में जनसंख्या के आधार पर नए सिरे से परिसीमन निर्धारित करने के लिए पार्टी किसी भी आंदोलन को तैयार है। नए सिरे से परिसीमन लागू होने के बाद लोगों की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। मौके पर रंजीत गुप्ता, राम पदारथ महतो, जितेंद्र कुमार, इंद्रजीत मंडल, टनटन राम, राजेंद्र महतो, सूरज मौर्य, अजय पटेल, सुशांत सिंह, रामप्रवेश सिंह, सुधीर महतो, जगदीश महतो, संजय महतो, मुकेश कुमार, दिनेश महतो, हेमंत कुमार, श्याम सुंदर कुमार, रुदल कुमार एवं डॉ धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।