Preparations for Ganga Dashahara Festival at Ganga College Ghat महोत्सव की तैयारियों का पदाधिकारियों ने लिया जायजा, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsPreparations for Ganga Dashahara Festival at Ganga College Ghat

महोत्सव की तैयारियों का पदाधिकारियों ने लिया जायजा

महोत्सव की तैयारियों का पदाधिकारियों ने लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 5 June 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
महोत्सव की तैयारियों का पदाधिकारियों ने लिया जायजा

बड़हिया, एक संवाददाता। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज गुरुवार को नगर के गंगा कॉलेज घाट पर आयोजित होने वाले राजकीय मां बाला त्रिपुर सुंदरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिला अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं जिला उप विकास आयुक्त सुमित कुमार कॉलेज घाट पर पहुंचे। उन्होंने विधि व्यवस्था और आयोजन से संबंधित तमाम बिंदुओं की समीक्षा की तथा नगर परिषद के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महोत्सव के अंतर्गत संध्या बेला में गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी शामिल होगी। इस अवसर पर जीविका दीदीयों के माध्यम से घाट पर आकर्षक रंगोली और दीपमालाओं की सजावट की जाएगी। जिससे घाट का दृश्य अत्यंत मनोहारी हो सके। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और नामचीन कलाकारों द्वारा पारंपरिक आस्था एवं आध्यात्मिकता से जुड़े गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके लिए एक उपयुक्त मंच (स्टेज) निर्माण के निर्देश भी जिला उप विकास आयुक्त द्वारा दिए गए हैं। इसके अलावा घाट एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और सजावट की दृष्टि से बैनर, पोस्टर, तोरण द्वार, बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय नगर निकाय के प्रशासनिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस समीक्षा के दौरान बीडीओ ऋतुरंजन, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार आर्य, स्वच्छता पदाधिकारी राकेश रौशन, नगर सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार, लिपिक मृत्युंजय कुमार, शशांक कुमार सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।