Revenue Staff Strike Disrupts Services in Barahiya राजस्व कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से कार्य प्रभावित, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsRevenue Staff Strike Disrupts Services in Barahiya

राजस्व कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से कार्य प्रभावित

राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से कार्य प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 14 May 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
राजस्व कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से कार्य प्रभावित

बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी बीते 7 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे कार्यालय का सामान्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सीओ राकेश आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, फार्मर रजिस्ट्री, अंबेडकर समग्र सेवा अभियान सहित आरटीपीएस काउंटर से संबंधित प्रमाण पत्रों के निर्गमन की प्रक्रिया भी बाधित हो गई है। कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को आवश्यक कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थिति को देखते हुए कार्यालय के बाहर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना चिपका दी गई है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वापसी के बाद ही कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा। तब तक नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।