Robbery in Mananpur Thieves Steal Cash and Jewelry Worth Over One Lakh सेंधमारी कर लाखों की चोरी, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsRobbery in Mananpur Thieves Steal Cash and Jewelry Worth Over One Lakh

सेंधमारी कर लाखों की चोरी

सेंधमारी कर लाखों की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 30 May 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
सेंधमारी कर लाखों की चोरी

चानन, निज संवाददाता। चानन थाना क्षेत्र के मननपुर बाजार में बुधवार की रात सेंधमारी कर चोरों ने विंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता के घर से करीब एक लाख नगद सहित जेवरात व अन्य सामान का चेारी कर लिया। घटना रात के करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी की वजह से विंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता के परिवार एक कमरे में सो रहा था, तभी चोरों ने दिवाल से ईंट हटाकर घर में प्रवेश कर संदूक में रखे एक लाख नगद, एक लाख से ज्यादा के जेवर सहित अन्य खाने पीने का सामान लेकर चला गया। सुबह में घर की स्थिति देखकर दंग रह गए।

चारों द्वारा घर से बाहर पश्चिम की दिशा में संदुक को छोड़ गया और सामान लेकर फरार हो गया। इधर चानन थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।