Seasonal Fruits Provide Relief Amid Rising Heat in Kajra बढ़ती गर्मी में मौसमी फलों की बढ़ी मांग, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsSeasonal Fruits Provide Relief Amid Rising Heat in Kajra

बढ़ती गर्मी में मौसमी फलों की बढ़ी मांग

बढ़ती गर्मी में मौसमी फलों की बढ़ी मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 2 June 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
बढ़ती गर्मी में मौसमी फलों की बढ़ी मांग

कजरा, एक संवाददाता। बढ़ती गर्मी एवं धूप में कजरा एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र में मौसमी फल आने से आम लोगों को राहत की आस जगी है। गर्मी से बचने के लिए इसका सेवन कर लोग अपने गले को तर कर रहे हैं। ठंढक पहुंचाने वाली मौसमी फलों की बिक्री जोर शोर से शुरु है। यद्यपि मौसमी फल के बाजार में इनका दाम आसमान छू रहा है। फिर भी इस तपती गर्मी में बाहर निकलने वाले लोग ककड़ी, खीरा व तारबूज का स्वाद लेना नहीं भूल रहे हैं। गर्मी के तल्खी के कारण तरबूज की मांग इन दिनों काफी बढ़ गयी है।

शहर की सड़कों से लेकर विभिन्न बाजारों में तरबूजों की ढेर लगे रहते हैं। इसकी खपत भी बढ़ गयी है। इस गर्मी में तरबूज सूखे हलक को राहत पहुंचा रहा है। खासकर वाहन पड़ावों पर इसकी ज्यादा खपत हो रही है। इस तपती दोपहरी में अस्सी फीसदी यात्रीगण तरबूज से ही अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गांवों में भी तरबूज की बिक्री होना शुरु हो गई है जिससे इसे बेचने वालों की चांदी कट रही है। जहां तरबूज पेट को ठंढक पहुंचाने में अव्वल है वहीं लोग ऊंची कीमत देकर भी खरीददारी करना नहीं भूल रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।