Women Empowerment Program in Udakishanganj Promotes Economic Self-Reliance महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए चलाया गया जनसंवाद कार्यक्रम, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsWomen Empowerment Program in Udakishanganj Promotes Economic Self-Reliance

महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए चलाया गया जनसंवाद कार्यक्रम

उदाकिशुनगंज में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 14 June 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए चलाया गया जनसंवाद कार्यक्रम

उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उदाकिशुनगंज में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबी हो सके। इसके लिए सभी जीविका संगठन अपने -अपने समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित कर आगे बढ़ने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। बिहार सरकार की पहल है कि राज्य में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में सभी कोटि के पदों पर उन्हें उनका हक मिले। शिक्षित महिलाओं को प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में 50 प्रतिशत अधिकार, बिहार पुलिस एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत, खेल विश्व विद्यालय, अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण नामांकन में लाभ प्राप्त हो सके।

इसके लिए राज्य सरकार लगातार महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से 17 जून तक महिलाओं को जागरूक करती रहेगी। ताकि महिलाएं जागरुक होकर अपने हक और अधिकार के लिए खड़ी रह सके। यह कार्यक्रम उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर सीएफ बी के पूजा, रुपेश कुमार,बुक कीपर नवीन कुमार निराला,सीसी निक्की रानी, चेयरमैन प्रतिनिधि टीपू मिश्रा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष यादव,प्रीतम कुमार, दयानंद ऋषिदेव समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।