Eid-ul-Azha Celebrated with Joy and Security in Madhubani मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा कर मांगी दुआएं, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsEid-ul-Azha Celebrated with Joy and Security in Madhubani

मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा कर मांगी दुआएं

शनिवार को मधुबनी जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 7 June 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा कर मांगी दुआएं

मधुबनी,एक संवाददाता। शनिवार अहले सुबह शहर से गांव तक ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। शहर के हवाई अड्डा से सटे ईदगाह मैदान, स्टेडियम रोड स्थित ईदगाह,शेख टोली,दोस्तपुर,नजीरपुर और अन्य मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के लिए लोगों ने वुजू कर पाक लिबास में सज-धज कर ईदगाह का रूख किया। ईदगाह मैदान में हाफिज सगीर अहमद ने इमामत करते हुए नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने तक़रीर पेश करते हुए कुर्बानी की अहमियत और इसके मकसद पर तफसील से बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा हमें अल्लाह के हुक्म पर चलने, ईमानदारी, सब्र और फिदा होने का तालिम देता है।

गले मिलकर दी गई मुबारकबाद : नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए भी ईद की शुभकामनाएं भेजने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। मोहल्लों और गांवों में भी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। ईद के मौके पर घर-घर में खास पकवान बनाए गए। लोगों ने बिरयानी,सेवइयां, चिकन और अन्य लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद लिया। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक ने इस पर्व का आनंद उठाया। मोहम्मद महफूज, आवान मकसूद मो.साबिर, फातिमा, फरजाना,नगमा नसरीन सहित लोगों ने कहा कि ये पर्व हमें इंसानियत,सेवा और कुर्बानी की राह पर चलने की प्रेरित करता है। कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया त्योहार : कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला प्रारंभ हुआ। ईदगाहों एवं मस्जिदों में विशेष नमाज के लिए सोमवार सुबह से लोगों की भीड़ जुटने लगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। बकरीद को लेकर ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास प्रशासन और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के अलावा पुलिस अफसरों की तैनाती की गई थी। शहर में एक दर्जन स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया था। गश्ती दल सड़कों पर लगातार गश्त करती रही। समाहरणालय स्थित जिला कंट्रोल रूम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पल पल की जानकारी ली जा रही थी। डीएम आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार लगातार सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। लौकही। लौकही एवं खुटौना प्रखंड में ईद उल अजहा का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पर्व को लेकर लौकही, अंधरामठ, करियौत, लौकहा, एकहत्था, नरहिया, डकही, खुटौना आदि क्षेत्र के ईदगाहों में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की। बिस्फी : बकरीद का पर्व प्रखंड में परंपरागत तरीके के बीच उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद पर्व की बधाई दी। सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में भी लोगों ने एक दूसरे को बकरीद पर्व का संदेश दिया। इस अवसर छछुआ, औंसी, भैरबानरसाम, बैंगरा, दुर्जोलिया, बलहा, जानीपुर आदि संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। एसडीओ सार॔ग पांडेय, डीएसपी अमित कुमार बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार ,थाना अध्यक्ष बिस्फी अविनाश कुमार ,पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर पंडित,औंसी थाना अध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ गश्त लगाते दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।