तापमान पहुंचा 41 पर , दो दिन और हीट वेव रहने की संभावना
मधुबनी में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। लोग छाता और पेड़ की छांव में रहकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। एसी, पंखा और कूलर की बिक्री में...

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले में भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल हो गया है। सुबह में तेज धूप निकलने से घरों से निकला मुश्किल हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग छाता एवं पेड़ का सहारा ले रहे हैं। बाजार में कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, गन्ना के जूस व सिकंजी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपनी पसंद के शीतल पेय पी रहे है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में वृद्धि से और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
दोपहर में हिट वेव से सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। दोपहर में बहुत जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में तेज धूप व गर्मी के बीच लोग शीतलपेय का खूब आनंद ले रहे हैं। बच्चों की पसंद आइसक्रीम है। इधर गर्मी में एसी, पंखा और कूलर की बिक्री भी बढ़ गयी है। शहर से गांव तक ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से फ्यूज अधिक उड़ने लगा है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गयी है। गर्मी में एसी, पंखा और कूलर की बढ़ी बिक्री: जिले में गर्मी बढ़ते ही एसी, पंखा और कूलर की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी से बचनेके लिए लोग अपने पंसद के कूलर, एसी एवं हाई स्पीड पंखा खरीद रहे हैं। एसी की दुकानों पर लोग एक टन एवं दो टन के एसी खरीद रहे हैं। खासकर ऊपरी मंजिल पर रहने वालों को इस गर्मी में रात को सोना मुश्किल हो गया है। बगैर एसी एवं कूलर के हाई स्पीड पंखा भी काम नहीं करता है। स्टैंड फैन की भी बिक्री खूब हो रही है। ब्रांडेड पंखा की डिमांड बाजार में अधिक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।