Tragic Death of 13-Year-Old Boy in Tractor Accident in Bihar रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत, झाड़ी में फेंका मिला शव, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Death of 13-Year-Old Boy in Tractor Accident in Bihar

रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत, झाड़ी में फेंका मिला शव

हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक तेरह वर्षीय बालक मनु कुमार की मौत ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटने से हो गई। मनु, जो कि ट्रैक्टर पर उप चालक का काम कर रहा था, अचानक गिर गया। शव को छुपाने के प्रयास के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 13 June 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत, झाड़ी में फेंका मिला शव

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मठ लोहियार भगताहा वार्ड नम्बर आठ में एक तेरह वर्षीय बालक की मौत शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर हो गई। मृतक भगताहा टोला गांव निवासी करीमन राम का 13 वर्षीय पुत्र मनु कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार उसी गांव के प्रयाग राम का ट्रैक्टर सुबह रोटावेटर से खेत जुताई कर रहा था। उसी ट्रैक्टर पर मनु कुमार भी बैठा था । खेत जुताई के क्रम में अचानक मनु कुमार ट्रैक्टर और रोटावेटर के बीच गिर गया ,जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही रोटावेटर से कट कर हो गई। आनन फानन में ट्रैक्टर चालक ने शव को रोटावेटर से निकल कर बोरी ने डालकर झाड़ी में फेंक कर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

जब बालक घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी खोजबीन करने निकले। खेतों में खून के धब्बे को देखे तो उन्हें संदेह हुआ। काफी खोजबीन के बाद बगल की झाड़ी से शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पाकर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ,थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिए। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक की दर्ज कर ली जाएगी। तब तक अनुसंधान जारी है। बताया जाता है कि मृतक उसी ट्रैक्टर पर उप चालक का काम करता था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम : स्थानीय लोगों ने बताया कि बालक के पिता बाहर मजदूरी करते हैं। वहीं उसकी मां घर में काम करती है। मृतक का एक बड़ा भाई है और मृतक छोटा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी मां रामा देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। उसका भाई भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। घटना से गांव के लोग मर्माहत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।