कांग्रेस नगर अध्यक्ष 01 को जिलाध्यक्ष ने किया शोकॉज
मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक पासवान और कार्यकारी अध्यक्ष मो इनामुल हक ने सोशल मीडिया पर कांग्रेसजनों के बीच तीखी बयानबाजी पर चिंता जताई है। इसके चलते नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोहित...

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक पासवान एवं कार्यकारी अध्यक्ष मो इनामुल हक की ओर से संयुक्त बयान जारी कर कहा कि विगत दिनों लगातार सोशल मीडिया पर मुंगेर जिला के कुछ कांग्रेसजन एक दूसरे पर तीखी बयानबाजी कर अपना राजनीतिक चेहरा चमकना चाहते हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय़ कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित घर घर कां ग्रेस क़ा झंडा अभियान, बीएलए -2 की नियुक्ति, वोटर लिस्ट की बीएलए-2 तक पहुंच, जन समस्याओं पर राजनीतिक सभा, अंबेडकर जयंती क़ा फोटो रिपोर्टिंग, समुदाय विशेष की बैठक आदि कार्यक्रमों क़ा शहर प्रखंड मुंगेर नंबर -01 में अनदेखी होने और सांगठनिक अनुशासनहीनता पर रोहित मणिभूषण अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी मुंगेर नंबर -01 को स्पष्टीकरण नोटिस दिया गया है।
नोटिस की प्रतिलिपि बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलवरु, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव शहनवाज आलम, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस के राष्ट्रीय ऑब्जर्वर विकास बुडानिया, विधानपार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, विधायक डॉ अजय कुमार सिंह को भी प्रेषित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।