हर दो-तीन माह में होती है नप बोर्ड की मासिक बैठक, पर नहीं होता काम
जमालपुर नगर परिषद की प्रशासनिक शिथिलता के कारण हर साल केवल 5-6 बैठकें होती हैं, जबकि नगर विकास विभाग की सख्त निर्देश है कि हर महीने बैठकें होनी चाहिए। इससे विकास कार्य ठप हो गया है और समस्याओं का जाल...

जमालपुर। निज प्रतिनिधि नगर परिषद जमालपुर प्रशासन की शिथिलता के कारण प्रत्येक वर्ष मात्र पांच से छह बैठकें नगर परिषद बोर्ड की होती है। जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना का सख्त निर्देश है कि प्रत्येक माह बैठकें की जाय, ताकि नगर की विकास रथ आगे बढ़ता रहे। बाजवूद इसके जमालपुर नगर परिषद में साल के करीब छह माह तक विकास और समस्याओं को लेकर कोई चर्चा तक नहीं होती। इसबार अप्रैल माह की तरह मई माह समाप्त हो गयी। इससे विकास कार्य ठप हो गया। वहीं शहरी क्षेत्र में समस्याओं का मकड़जाल बढ़ता जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने वर्ष की शुरूआत में 7 जनवरी को एक विशेष बैठक बुलाकार स्थानीय विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के साथ की थी।
इसके बाद 29 मार्च को वार्षिक बजट पेश करने के लिए बैठक आयोजित की थी। इसी तरह बीते वर्ष की बात करें तो वर्ष 2024 में करीब 12 माह में मात्र छह बैठकें आयोजित की गयी। बीते वर्ष की वार्षिक बजट में लिए गए निर्णय पर एक भी कार्य आगे नहीं बढ़ सका। यही हाल इस वर्ष का भी है। नप प्रशासन 8.70 करोड़ का कमाया था शुद्ध मुनाफा नप प्रशासन ने अपने वार्षिक बजट में कुल 8.70 करोड़ रूपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। इसबार वर्ष 2025-26 में रिवन्यु इंकम कुल 47 करोड़, 61 लाख 94 हजार और 500 रूपये दर्शाया, वहीं रेवन्यु एक्सपेंडिचर में 48 करोड़ 83 लाख 68 हजार 800 रूपये दर्शाया गया। इसतरह कैपिटल इंकम में 98 करोड़ 5 लाख और कैपिटल एक्पेंडिचर में 100 सौ 11 करोड़ 79 लाख रूपये दर्ज की गयी। पिछले शेष कुल मिलाकर अबतक नप प्रशासन को 159.33 करोड़ आय आया और 150.63 करोड़ खर्च का अनुमानित रखा गया। इस तरह वर्ष 2025-26 में शुद्ध मुनाफा 8.70 करोड़ रूपये का हुआ था। गौरतलब है कि नप प्रशासन ने बीते 2024-2025 का वार्षिक बजट में 5 करोड़ 12 लाख 80 हजार का शुद्ध मुनाफा दिखाया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल आय 134 करोड़ 58 लाख रूपये संभावित आय है। इसमें 129 करोड़ 45 लाख रूपये अनुमानित खर्च किए गए। जबकि बीते वर्ष के वित्तीय 2023-24 में नप जमालपुर को मात्र कुल 2 करोड़ 20 लाख रूपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। ये है कार्य योजनाएं, एक इंच आगे नहीं बढ़ी जमालपुर में स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइट में करीब 2.20 करोड़, सीसीटीवी कैमरा में 1 करोड़, छठ घाट निर्माण में 4.10 करोड़, लैंड फिल्ड साइट में 6 करोड़, बोर्ड में पारित रिक्रयेशन सेंटर में 6 करोड़, नगर पालिका भवन और सुपर मार्केट निर्माण में 10 करोड़, एमआरएफ और कंपोस्ट प्लांट में 2 करोड़, सम्राट अशोक भवन में 2.50 करोड़, कम्युनिटी डिलक्स शौचालय में 3.50 करोड़, बहुमंजिला आवास में 4 करोड़, वेंडिंग जोन में 3.20 करोड़, सड़क एवं नाला निर्माण में 34.43 करोड़ खर्च होने हैं। इस दिशा में दो माह बीत गए, लेकिन एक भी कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। क्या कहते है अधिकारी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में वार्षिक बजट के अनुसार कार्य शुरू किया गया है। कुछ महीनों में कार्य दिखने लगेगा। वहीं नप बोर्ड की बैठक का आह्वान नप मुख्य पार्षद द्वारा तिथि तय कर की जाएगी। जून में मासिक बोर्ड की बैठक होगी। विजयशील गौतम, एग्जीक्यूटिव, नप जमालपुर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।