आसमान में छाए बादल, मौसम बना रहा सुहाना
सोमवार की सुबह मुंगेरवासियों के लिए मौसम सुहावना रहा। घने बादलों और हल्की पूर्वी हवा ने गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को...

मुंगेर, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह मुंगेरवासियों के लिए राहत भरी रही। आसमान में घने बादलों की मौजूदगी और चलती हल्की पूर्वी हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया। हवा की अधिकतम गति 10 किमी प्रति घंटा रही।सोमवार को सुबह 10 तक सूरज की झलक नहीं दिखी, जिससे लोगों को धूप और उमस भरी गर्मी से निजात मिली। सुबह 10 के बाद सूरज निकला लेकिन तपिश नहीं थी। हल्की पूर्वी ठंडी हवा ने सूरज के तेज को दवाए रखा। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने पर हल्का उमस का अनुभव हुआ, लेकिन यह प्रभावी नहीं था। मौसम विभाग ने, मुंगेर में सोमवार को 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने अनुमान व्यक्त किया था, लेकिन दिन भर वर्षा नहीं हुई।
इसके बावजूद सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही। सोमवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान पूर्व की भांति 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 33 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और पूर्वी हवा चलती रहेगी। हवा की अधिकतम गति 13 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इसके साथ ही 10 मिमी तक वर्षा हो सकती है। ऐसे में, मंगलवार को भी मुंगेर का मौसम मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान में मामूली परिवर्तन हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कहते हैं वैज्ञानिक: मुंगेर में अभी वर्षा का दौर चलेगा। इसके समाप्त होने के बाद मानसूनी वर्षा का दौर शुरू होगा। इस वर्ष मुंगेर में समय से पूर्व मानसून के प्रवेश करने के आसार हैं। इस दौरान मुंगेर के तापमान में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सामान्य रूप से मुंगेर का मौसम अच्छा बने रहने की संभावना है। -मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।