Severe Water Crisis in Sangrampur Ward 4 Amidst Scorching Heat वार्ड संख्या में पेयजल संकट गहराया , Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSevere Water Crisis in Sangrampur Ward 4 Amidst Scorching Heat

वार्ड संख्या में पेयजल संकट गहराया

संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड 4 में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। नल-जल योजना फेल हो चुकी है और अधिकांश चापाकल खराब हैं। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद ने नगर पंचायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 9 June 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
वार्ड संख्या में पेयजल संकट गहराया

संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। नल-जल योजना फेल हो चुका है। वार्ड में लगे अधिकांश चापाकल भी खराब पड़े हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद कुमारी दीपिका ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से प्याऊ की व्यवस्था के साथ खराब पड़े चापाकलों को ठीक कराया जाना चाहिए लेकिन संग्रामपुर नगर पंचायत के गठन होने के दो वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नल-जल योजना के तहत वार्ड के अधिकांश हिस्सों में अभी तक पाइप नहीं बिछाई गयी है।

जहां पाइप बिछी हुई है, वहां पानी नहीं आ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।