मुखिया पति पर जानलेवा हमला, 80 हजार नकद व चेन लूटी
साहेबगंज के गंडक दियारा की हुस्सेपुर रत्ती पंचायत की मुखिया शारदा देवी के पति जितेंद्र राय पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने पिस्टल के बल पर 80 हजार रुपए नकद और सोने की चेन लूट ली। जितेंद्र...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 14 June 2025 04:36 AM

साहेबगंज। गंडक दियारा की हुस्सेपुर रत्ती पंचायत की मुखिया शारदा देवी के पति जितेंद्र राय पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। पिस्टल सटाकर नकद 80 हजार नकद और गले से सोने की चेन लूट ली। जितेंद्र राय को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में जितेंद्र राय ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें हुस्सेपुर पचरुखिया निवासी मनीष कुमार, अनीश कुमार, गगनदेव राय, प्रमिला देवी और नरेश राय को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।