KVK Turkey Aids 9633 Farmers with Modern Agricultural Techniques in Muzaffarpur विकसित कृषि संकल्प अभियान से 9633 किसानों को मिला लाभ, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsKVK Turkey Aids 9633 Farmers with Modern Agricultural Techniques in Muzaffarpur

विकसित कृषि संकल्प अभियान से 9633 किसानों को मिला लाभ

मुजफ्फरपुर में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) द्वारा 29 मई से 12 जून तक आयोजित कृषि संकल्प अभियान के तहत 90 पंचायतों के 9633 किसानों को नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। किसानों को खरीफ फसलों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 12 June 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
विकसित कृषि संकल्प अभियान से 9633 किसानों को मिला लाभ

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) तुर्की की ओर से जिला के पांच प्रखंडों की कुल 90 पंचायतों में करीब 9633 किसानों को लाभान्वित किया गया है। 29 मई से 12 जून तक चले विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को नवीन कृषि तकनीक की जानकारी दी गई। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मोती लाल मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों जैसे धान, अरहर के उचित प्रभेदों के चयन, खरीफ फसलों में उर्वरक प्रबंधन, बीज शोधन एवं धान रोपाई की विधि की जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती की विधियों के साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसल चयन एवं मृदा नमूना जांच के बारे में भी बताया गया।

खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, खरपतवार नियंत्रण, नैनो यूरिया का उपयोग की भी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि इसके लिए दो टीम का गठन किया गया था। टीम एक में उनके अलावा एवं डॉ. अर्पित नालिया शामिल थीं। दूसरी टीम में डॉ. रोहित मौर्या एवं डॉ. दिव्या कुमारी थीं। केंद्र की टीम ने अभियान के तहत गुरुवार को बोचहां प्रखंड की मैदापुर, सरफुदीनपुर एवं भीषणपुर तथा सकरा प्रखंड की गनीपुरबेझा, पैगमपुर एवं मच्छही में जागरूकता अभियान चलाया। अंतिम दिन 633 किसानों को अभियान से जोड़ा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।