चेन्नई में राजेपुर के राजमिस्त्री की मौत
साहेबगंज के बल्थी गौसी निवासी मंतोष पासवान (30) की चेन्नई में मौत हो गई। वह वहां राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार रात पत्नी से बात हुई, उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। रविवार को शव बल्थी गौसी लाया...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 8 June 2025 09:13 PM

साहेबगंज। राजेपुर ओपी क्षेत्र की सरैया पंचायत के बल्थी गौसी निवासी मंतोष पासवान (30) की चेन्नई में मौत हो गई। वह चेन्नई में राजमिस्त्री का काम करता था। मुखिया सरोज पासवान ने बताया कि शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद मंतोष की पत्नी से बात हुई थी। उसे एक बेटा और दो बेटियां हैं। रविवार को चेन्नई से बल्थी गौसी शव लाया गया। मुखिया सरोज पासवान ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपया दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।