Muzaffarpur to Develop Manika Man as a Major Water Sports Center वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बनेगा मनिका मन, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur to Develop Manika Man as a Major Water Sports Center

वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बनेगा मनिका मन

मुजफ्फरपुर के मनिका मन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इसे वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए 4.76 करोड़ की लागत से कई संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। तैरता हुआ जेटी और नावों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 June 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा केंद्र बनेगा मनिका मन

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुशहरी प्रखंड स्थित मनिका मन के सौंदर्यीकरण में जल्द ही नया आयाम जुड़ जाएगा। सौंदर्यीकरण के दौरान यहां पर्यटकीय संरचनाओं को विकसित किया जा रहा है। अब इसे वाटर स्पोर्ट्स के बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करने की भी तैयारी है। यह निर्णय इस मन के बड़े भूभाग में फैले होने और बड़े पैमाने पर जलग्रहण की क्षमता को देखते हुए लिया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने बताया कि पहले यहां केवल तीन एकड़ क्षेत्रफल में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा था। 4.76 करोड़ की लागत से इसे पर्यटन केन्द्र बनाया जा रहा है।

इसमें चिल्ड्रेन पार्क के अलावा मुख्य तौर पर नौकायन सुविधा, सिटिंग ओवल के अलावा कई अन्य संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इस बीच इस नदी के जलग्रहण क्षेत्र का आकलन किया गया। अपार जलग्रहण के अलावा इसका फैलाव 124 एकड़ में होने का भी पता चला जो यहां वाटर स्पोर्ट्स के लिए विकास की पर्याप्त संभावनाओं से भरपूर दिखा। बताया कि इसके बाद योजना का विस्तार करते हुए यहां वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि करीब 1.28 करोड़ के अनुमानित खर्च से यहां तैरता हुआ जेटी का निर्माण कराया जा रहा है, जो इस योजना का सबसे दर्शनीय पहलू होगा। यह वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ एडवेंचर पंसद करने वालों के अलावा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी खासा आकर्षण का केन्द्र होगा। इसके अलावा समय-समय पर देखरेख और मरम्मत करने के लिए अलग से एक शेड भी बनाया जाना है। फिलहाल मन की गहराई बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इसमें सालो भर अधिक से अधिक जल संग्रहित रहे। तैरता घाट बनाने और नावों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द ही यहां सभी सुविधाओं को विकसित कर वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की दिशा में विभागीय अधिकारी और अभियंता लगे हुए हैं। -नंद किशोर, प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम लि.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।