Young Man Attempts Rape Woman Severely Injures Him in Self-Defense महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक का नाजुक अंग काटा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsYoung Man Attempts Rape Woman Severely Injures Him in Self-Defense

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक का नाजुक अंग काटा

पारू के एक गांव में एक युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए हंसुआ से युवक का नाजुक अंग काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 12 June 2025 04:48 AM
share Share
Follow Us on
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, युवक का नाजुक अंग काटा

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करते हुए महिला ने हंसुआ से युवक का नाजुक अंग काट दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जाता है कि युवक ने पास के ही गांव की महिला को कर्ज दिया। इसी बहाने वह देर रात महिला के घर में घुस गया। उसने पैसे का तगादा करने के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने के बावजूद नहीं रुकने पर आक्रोशित महिला ने हंसुआ से उसका नाजुक अंग काट दिया।

ग्रामीणों ने लहूलुहान युवक को पारू सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। डॉ. अनीश अंजुम ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। युवक शादीशुदा है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर अलग रहती है। वह काफी दिनों से ब्याज पर पैसे लगाने का काम करता है। इधर, थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि इस संबंध में अब तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।