Tragic Road Accident Claims Life of 24-Year-Old Youth in Bengaluru सड़क दुघर्टना में कौआकोल के युवक की बेंगलुरु में मौत, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTragic Road Accident Claims Life of 24-Year-Old Youth in Bengaluru

सड़क दुघर्टना में कौआकोल के युवक की बेंगलुरु में मौत

शनिवार को कौआकोल के 24 वर्षीय युवक पंकज कुमार की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पंकज की शादी हाल ही में हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु में रह रहा था। एक बस से टकराने के कारण उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 9 June 2025 01:45 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुघर्टना में कौआकोल के युवक की बेंगलुरु में मौत

कौआकोल, एक संवाददाता शनिवार को कौआकोल के 24 वर्षीय युवक की मौत बेंगलुरु में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है। घटना की खबर सुनकर मृतक के घर पहुंचने वाले हितैषियों का तांता लगा हुआ है। जो परिजनों को ढांढस बंधाने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी नवीन सिंह के सबसे छोटा पुत्र पंकज कुमार उर्फ छोटेलाल बेंगलुरु में रहता था। वह किसी कंपनी में कांट्रेक्टर का काम करता था।

एक माह पूर्व ही 29 अप्रैल को ही उसकी शादी नवादा जिले आंती गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री के साथ पूरे तामझाम के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद अभी दो सप्ताह पूर्व ही वह अपनी पत्नी को भी साथ लेकर बेंगलुरु गया था। शुक्रवार को घर के परिवार के सदस्यों के साथ पंकज की बातचीत भी हुई थी। शनिवार को वह बाइक से अपनी ड्यूटी से अपना आवास लौट रहा था। इसी बीच बस से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जहां उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब में रहे पहचान पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के करुण क्रंदन एवं चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। हर किसी के आंखों से अश्रु की धार बह रहे हैं। इधर पुत्र की मौत की खबर सुनने के बाद मृतक के माता-पिता की दहाड़ मार मार कर रोने से स्थिति नाजुक बनी हुई है। वे लोग बार बार बेहोश हो रहे हैं। हर कोई उन्हें ढांढस बंधाने का काम कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।