नगर आयुक्त का फर्जी हस्ताक्षर कर दिया नियुक्त पत्र, केस दर्ज होगा
पटना नगर निगम के लेटर हेड पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पद पर भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है और गलत...

नगर निगम के लेटर हेड पर नगर आयुक्त का हस्ताक्षर कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किसी भी पद पर भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है और न ही कोई नियुक्ति की जा रही है। नगर निगम द्वारा सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति को लेकर अफवाह फैलाया गया है, जिसे पटना नगर निगम प्रशासन द्वारा खारिज किया गया है। निगम प्रशासन को एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि सुपरवाइजर के पद पर संविदा पर दीपक कुमार सिंह नामक किसी व्यक्ति की नियुक्ति करने का आदेश जारी किया गया है।
नगर निगम प्रशासन ने इसे पूरी तरह से झूठा और भ्रामक करार दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना नगर निगम प्रशासन की ओर से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अगले 24 घंटे में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह एक धोखाधड़ी का मामला हो सकता है, जिसमें लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी नौकरी से संबंधी सूचना के लिए केवल नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट या प्राधिकृत श्रोतों पर ही भरोसा करें। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति ऐसी गलत सूचना फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।